फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामला : दो सगे भाइयों समेत पांच नामजद

Sun, 18 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक के बाहर दसवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार और डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच को नामजद किया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए चार टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


गांव जुआं निवासी संदीप ने पुलिस को बताया है कि उसका चचेरा भाई अक्षित (16) गांव के राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर आने पर कुछ लड़कों ने घेरकर डंडे से पिटाई करने के बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। उसके भाई की गर्दन, छाती और सिर पर 10 से अधिक वार किए थे। इसके चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनके चचेरे भाई को मृत घोषित कर दिया था। अक्षित के साथ घटना से तीन दिन पहले कक्षा में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में वारदात की गई है। आरोपियों में दो सगे भाई समेत पांच को नामजद किया है। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

वर्जन

गांव जुआं के स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार व डंडे से हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में चार टीम जांच कर रही है। इसमें दो थाना की और दो सीआईए की शामिल हैं।-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें