फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में करियर लिंक चैनल नहर टूटी: 200 एकड़ फसल जलमग्न, दिल्ली में गहरा सकता है पेयजल संकट

Wed, 14 Jun 2023 09:02 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत गांव बड़वासनी के पास देर रात अचानक सीएलसी नहर टूटने से दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। बहाव तेज होने के कारण पानी हाईवे तक पहुंच गया, जिसके चलते पुलिस ने एहतियात बरतते हुए रूट को डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
सोनीपत में नहर टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर गांव बड़वासनी के पर टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब ढाई बजे नहर टूट गई थी। नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लग सका है। नहर टूटने से गांव बड़वासनी के पास करीब 200 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी नहर से दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे गर्मी के मौसम में दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया है। जिससे दिल्ली को पूरे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन


गांव बड़वासनी के पास टूटी नहर ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
गांव बड़वासनी के पास मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक सीएलसी नहर टूट गई। करीब 50 फीट का कटाव होने से नहर का पानी गांव बड़वासनी के खेतों के साथ ही गोहाना-सोनीपत रोड से बहने लगा। जिससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई। इस नहर से दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जिससे वहां भी पेयजल संकट होने का डर सताने लगा।

पुलिस ने बाईपास से मार्ग को किया बंद
रात को मामले का पता लगते ही एसडीएम राकेश संधू, डीआरओ हरिओम अत्री और सिंचाई विभाग के एसडीओ अपने अमले सहित मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर व अन्य से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गांव बड़वासनी के पास करीब 200 एकड़ भूमि में पानी भर गया है। जिससे किसानों की कई एकड़ में खड़ी फसल में भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी यमुना लिंक में डायवर्ट किया पानी
दिल्ली में आपूर्ति किया जाने वाला पानी खुबडू झाल के पास से सीएलसी की बजाय पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली में पूरे पानी की आपूर्ति की जाएगी। गर्मी में दिल्ली में पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी।

सड़क पर बह रहा पानी, रूट डायवर्ट
गांव बड़वासनी के पास नहर टूटने से पानी सड़क पर भी बह रहा है। जिससे पुलिस ने एहतियात बरतते हुए रूट को डायवर्ट कर दिया है। गोहाना बाईपास पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों को इस मार्ग पर जाने से रोक दिया है। वाहनों को अब दूसरे मार्गों से गुजारा जा रहा है। जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य की तरफ जाना पड़ रहा है।

नहर के कटाव को बंद करने का कार्य जारी
बड़वासनी गांव के पास टूटी नहर के कटाव को बंद करने का कार्य जारी है। बुलडोजर व अन्य मशीनों के साथ सिंचाई विभाग के कर्मी लगातार नहर के कटाव को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें