फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के ठेकेदार को पिस्तौल दिखाकर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। जीटी रोड पर नाथूपुर मोड़ के पास कोल्ड स्टोर के ठेकेदार को पिस्तौल दिखाकर दो युवक उनकी कार लूटकर फरार हो गए। कार में उनका एटीएम कार्ड, 500 रुपये व अन्य कागजात थे। ठेकेदार की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर के गांव सितारगंज निवासी गणेश सिंह ने बताया कि वह कुंडली क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोर में ठेकेदार का काम करता है। वह अपनी वैगन-आर कार में अपने दोस्त के साथ नाथूपुर स्थित कोल्ड स्टोर पर गया था। उसका दोस्त वहां अपने परिचित से मिलने चला गया और वह कोल्ड स्टोर के सामने जीटी रोड पर कार को खड़ी कर बैठा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और पिस्तौल दिखाकर उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
युवक ने पिस्तौल दिखाकर कार लूटने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें