फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी में घुसी कार कार सवार दो साथियों की मौत, एक घायल

Fri, 20 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच-44 पर कुमासपुर गांव के नजदीक वीरवार को कार पीछे से अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में कार पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरे साथी का उपचार चल रहा है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के खेड़ा कलां निवासी कप्तान ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा कुनाल, अपने साथी शुभम व एक अन्य के साथ कार में सवार होकर मुरथल आए थे। वह मुरथल में काम समाप्त करने के बाद तड़के तीन बजे दिल्ली जा रहे थे। जब वह सेक्टर 7 फ्लाईओवर पर कुमासपुर गांव के सामने पहुंचे तो उनकी कार आग चल रही किसी गाड़ी में घुस गई।
उनके बेटे कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दाेस्त शुभम (24) निवासी खेड़ा कलां को अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसकी भी मौत हो गई। पुलिस को उनके तीसरे साथी का केवल नाम पता लगा है, जो विशाल बताया गया है। वह कहां है, अभी पुलिस के पास उसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक शुभम व कुनाल के परिजनों को दी। पुलिस ने कुनाल के पिता कप्तान के बयान पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। बहालगढ़ थाना के एएसआई मंजीत ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की मदद से जिस गाड़ी में कार घुसी थी उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें