फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गबन की रकम की खरीदी गई कार जब्त

Tue, 30 Sep 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दो स्कूलों से 1.44 करोड़ रुपये का गबन करने के मामले में एक कार पुलिस ने बरामद की है। शिक्षा विभाग के लिपिक ने अपने परिचितों के खाते में रकम ट्रांसफर की थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने मारुति की नई फ्रांक्स कार खरीदी थी।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस ने अकबरपुर-बारोटा स्थित राजकीय स्कूल की प्राचार्य भारती की शिकायत पर क्लर्क मनोज आनंद को गिरफ्तार किया था। मनोज पर चार साल में स्कूल निधि से 1.44 करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप है। उसने 51 बार फर्जी बिलों के जरिये 1.44 करोड़ से अधिक राशि का गबन किया है। कुंडली थाना के जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में उसकी निशानदेही पर गबन के पैसों से खरीदी गई कार जब्त की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें