फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से पलटी कार, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गांव गोपालपुर के पास केएमपी पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग। स
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर गोपालपुर गांव के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खरखौदा निवासी अनुराग सैनी अपने साथी गांव गोपालपुर निवासी नीतेश के साथ अपनी आई-20 कार लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित किसी कंपनी में साक्षात्कार देने गए थे।
दोनों साक्षात्कार के बाद अपनी कार से वापस लौट रहे थे कि जब वह केएमपी एक्सप्रेस वे पर गोपालपुर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार कई बार पलटी और हादसे में नीतेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार चला रहे अनुराग सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सोनीपत के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें