फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आम्रपाली 8 घंटे तो नेताजी एक्सप्रेस का 7 घंटे की देरी से हुआ परिचालन

विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर कई रेलवे स्टेशनों के पास रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें व आधा दर्जनभर सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 7 घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कई सवारी गाड़ियां भी सोनीपत स्टेशन पर साढ़े 3 घंटे तक की देरी से पहुंची। पटरियों पर रखरखाव कार्य के चलते ट्रेनें अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो रही है।
अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12312 नेताजी एक्सप्रेस 7:16 घंटे, 14680 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:24 घंटे, 04082 समर स्पेशल एक्सप्रेस 1:38 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 1:21 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:06 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:09 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:00 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 3:22 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 8:19 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:31 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:04 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:22 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे, 64001 सवारी गाड़ी 1:13 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।


दिल्ली रेल मंडल की ओर से दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों के पास मैंटेनेंस का कार्य जारी है। मेंटेनेंस कार्य के चलते ट्रेनों के आवागमन में देरी हो रही है। धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें