गन्नौर। गांधी नगर रोड पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव पुरखास धीरान निवासी धर्मेंद्र ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
धर्मेंद्र ने बताया कि वह 3 सितंबर की शाम साथी संदीप के साथ बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे। रात करीब 9 बजे गांधी नगर रोड पर सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क किनारे जा गिरे। उन्हें खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से एक घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। संवाद