फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में गांव मनौली के पास केजीपी एक्सप्रेस वे पर कार की कैंटर से टक्कर हो गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव मामोनी कलां करेड़ा फिलहाल किरायेदार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी आशीष नोएडा के सेक्टर-63 स्थित कंपनी में बतौर चालक काम करते थे। वह कार में सामान लेकर पानीपत के लिए चले थे।
जब वह केजीपी एक्सप्रेस वे पर मनौली गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े कैंटर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के करवा परिजनों को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें