फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक आरओबी के पास लगे पिलर से टकराई कार

विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के रोहतक रोड स्थित पुराने आरओबी के पास पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को पिलर लगाकर बंद किए जाने के बाद दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं। कालूपुर चुंगी की तरफ आरओबी पर चढ़ते व उतरते समय गाड़ियां पिलर की चपेट में आने से दुर्घटना घटित हो रही हैं। इससे वाहन चालकों की जान को भी खतरा बना हुआ है। सोमवार को भी एक कार पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि रोहतक रेलवे ओवरब्रिज के पास गलत तरीके से पिलर लगाए गए हैं, जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इससे पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर होने से पिलर उखड़ चुके हैं। रेलवे व लोक निर्माण विभाग ने 8 जनवरी को आरओबी के पास पिलर लगवाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद किया था। एक माह 10 दिन बाद भी आवागमन शुरू नहीं किया गया है।

वर्जन-रोहतक रोड स्थित पुराने आरओबी को चार पहिया वाहन चालकों के लिए बंद किया गया है। आरओबी से दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन जारी है। फिलहाल रेलवे को आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट नहीं मिली है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही आरओबी से भारी वाहनों के आवागमन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें