फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, क्लीनर बचा

Thu, 09 Apr 2026 05:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से कैंटर चालक गांव सनपेड़ा निवासी जितेंद्र की मौत हो गई। वह दिल्ली से कैंटर खाली करने के बाद सोनीपत लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सनपेड़ा निवासी सुखबीर ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह ट्रैक्टर चलाते हैं। उनके छोटे भाई जितेंद्र शुभराम हॉस्पिटल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कैंटर चलाते थे। वह गाड़ी को लेकर गांव बड़ी से दिल्ली आते-जाते थे।
विज्ञापन

सुखबीर ने बताया कि तड़के 4 बजे वह कैंटर को दिल्ली से लेकर सोनीपत की तरफ लौट रहे थे। जब वह कुंडली में केएफसी पुल के ऊपर चढ़ रहे थे तो किसी वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के समय कैंटर में उनके साथ गांव के ही रहने वाले क्लीनर हरीश बच गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें