फोटो 36: सोनीपत के गोहाना में पानीपत चुंगी के पास शॉर्ट सर्किट से कैंटर में आग लगने के बाद जला
गोहाना। पानीपत चुंगी के निकट शाॅर्ट सर्किट से कैंटर में आग लग गई। इससे उसका अगला हिस्सा और केबिन जल गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सत नगर निवासी सतीश ने बताया कि वह रविवार को पानीपत चुंगी के निकट दुकान पर कैंटर में वेल्डिंग करा रहे थे। वेल्डिंग कराकर कैंटर को दुकान के सामने खड़ा किया था। वह अंदर बैठे हुए थे। अचानक कैंटर में शॉर्ट-सर्किट के चलते अगले हिस्से में आग लग गई। आग तेल की टंकी तक पहुंच गई और तेजी से फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों में पानी भरकर डाला मगर वह फैलती गई। इसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दो दमकल गाड़ियों के साथ टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। संवाद