फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में चोरी का खुलासा, चौकीदार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना कुंडली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के कार्यालय से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी करने के आरोपी चौकीदार व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप बरामद किया है जबकि अन्य सामान की बरामदगी के लिए दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव वाजिदपुर सबौली निवासी ट्रांसपोर्टर रवि ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था कि 9 अक्तूबर की रात को उनके कार्यालय से एक लैपटॉप, मोबाइल और 64,600 रुपये चोरी हो गए थे। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो अलमारी टूटी हुई मिली थी। सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर चौकीदार आयुष पर संदेह गहरा गया। शिकायत मिलने पर थाना कुंडली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

उप निरीक्षक राहुल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव मुंशीगंज निवासी आयुष व जिला गोंडा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चौकीदार आयुष से लैपटॉप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें