गोहाना। रुखी गांव के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर कैंटर और बुलडोजर की आमने-सामने टकरा गई। हादसे में कैंटर चालक राजू घायल हो गया। राजू उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का निवासी है। उसने बताया कि 20 अगस्त को वह धनकोट गुरुग्राम से संगरूर जा रहा था। रास्ते में बुलडोजर चालक विपरीत दिशा से आया और कैंटर में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल राजू को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भेजा गया। राजू ने बरोदा थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बुलडोजर चालक टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।