फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आयुर्वेद दिवस पर लगा शिविर, 123 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Thu, 31 Oct 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल परिसर स्थित आयुष विभाग में शिविर के दौरान दवा लेते मरीज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर स्थित आयुष विंग में धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेदिक व होम्यौपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह ने भगवान धन्वंतरि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद हवन किया गया। शिविर में 123 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारत की अपनी चिकित्सा पद्धति है जिसे विश्व मंच पर महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक काल और विदेशी आक्रमण के दौरान आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को काफी हानि हुई थी। वर्तमान में योग और आयुर्वेद के प्रति धारणा में वैश्विक बदलाव आया और इनकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। आयुष विंग के साथ लगते हर्बल पार्क में आयुष कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. दीप्ति दहिया, डॉ. अंजू सांगवान, डॉ.अंकिता, डॉ. अकुंश, डॉ. मुदिता ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें