फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने आए वकील और पुलिस

Sat, 06 Sep 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वकील और पुलिस शुक्रवार को उस समय आमने-सामने आ गए, जब एक वकील ने गुरुवार रात को पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार सुबह वकीलों ने चेंबरों के पास ही स्थित पुलिस चौकी पर ताला लगा दिया। इस मामले में बार एसोसिएशन ने बैठक कर पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने बताया कि वकील और उसके साथियाें ने एक ढाबा कर्मचारी से मारपीट की थी। इसी वजह से वकील को चौकी में बैठाकर पूछताछ की गई थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ढाबे के कर्मचारी की शिकायत के आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तरफ वकीलों द्वारा दी गई शिकायत की जांच की जा रही है।

शुक्रवार सुबह जिला बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और परिसर में मौजूद चौकी से पुलिस कर्मियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। इस पर डीएसपी मुख्यालय दर्शनलाल मलिक, वीरेंद्र सिंह और सिटी थाना प्रभारी आशीष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


चौकी पर ताला जड़ने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक बुला ली गई। जिसमें प्रधान भगत सिंह ने मामले में ठोस कार्रवाई किए जाने की बात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चौकी के सभी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में बनी पुलिस चौकी को वहां से हटाने की मांग भी उठी। वकीलों ने पहले हड़ताल की बात उठाई थी, लेकिन बाद में प्रधान भगत सिंह ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया। जिसमें पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज करने व गिरफ्तार करने को कहा गया।

डीएसपी को भेज दिया बाहर
वकीलों द्वारा चौकी पर ताला जड़ने के बाद डीएसपी दर्शन लाल मलिक, वीरेंद्र सिंह और सभी वकील बार एसोसिएशन की मीटिंग में चले गये थे। मीटिंग में से वकीलों ने डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को बाहर जाने के लिये कहा। इसके बाद डीएसपी पुलिस कर्मियों के साथ लाइब्र्रेरी में बैठ गये। कुछ समय बाद वकीलों द्वारा शोर मचाने पर वे वहां से भी चले गये।

ये है मामला
वकील कुलदीप सैनी ने बताया कि वह गुरुवार रात को अपने चेंबर नंबर-26 बी में साथियों के साथ था। इसी दौरान उसे कुछ बाहरी तत्व परिसर में दिखाए दिए। जिस पर उसने उन्हें टोका तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद कोर्ट परिसर स्थित चौकी में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उसे और उसके दो साथियों को चौकी में ले गए। कुलदीप ने आरोप लगाया कि चौकी में उनके साथ हाथापाई की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्हें रात दस बजे से तीन बजे तब चौकी में रखा गया।
विज्ञापन


दूसरा पहलू
मूलरूप से वेस्ट बंगाल फिलहाल गढ़ी ब्राह्म्णान स्थित महादेव ढाबे पर कार्यरत जितेंद्र ने वकील और उसके साथी पर मारपीट का आरोप लगाया है। जितेंद्र ने शिकायत में बताया है कि वह रात को कोर्ट परिसर में गया था। वहां पर वकील कुलदीप उसके साथी ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें