फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की डंडों से पीट-पीट कर हत्या

Fri, 05 Sep 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शामड़ी भूराण में बुधवार रात खेत में धान की फसल में पानी देने गए एक युवा किसान की डंडों से बुरी तरह पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह परिजन खेत में पहुंचे तो किसान मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


गुरुवार सांय पुलिस ने मृतक किसान के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या का आरोप गाव के ही कुछ लोगों पर है। पुलिस छानबीन में लगी है।


गांव शामड़ी पाना भूराण निवासी माया राम उर्फ पप्पू (30) पुत्र भले राम ने अपने खेतों में मकान बना रखा था और वह अपने पिता भले राम के साथ खेत में रहता था और उसके तीन भाई राजेंद्र, दिलबाग और रोहतास गांव में रहते है। मायाराम बुधवार की रात को करीब रात के 11 बजे खेत में बने मकान से करीब 6 एकड़ दूर अपनी धान की फसल में नहर के पानी से सिंचाई करने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


 लेकिन खेत में उसका गांव के ही लोगों के साथ झगड़ा हुआ और उन्होंने मायाराम को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया तथा मौके से फरार हो गए। जब पिता ने लड़ाई झगड़े का शोर सुना तो उसने जाकर देखा तो हमलावर भाग निकले। मामले का गुरुवार सुबह पूरे परिवार को पता चला और परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटन स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और गोहाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक माया राम अविवाहित था। कहा जा रहा है कि  माया राम का गांव के ही युवक के साथ झगड़ा हुआ था, परिजनों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है।

पिता ने बताई रंजिश
मृतक किसान मायाराम के पिता भलेराम ने कहा कि उनकी करीब पांच साल पहले गांव के ही लोगों के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उनका समझौता हो गया था और बुधवार की रात को उसका बेटा जब खेत में पानी देने के लिए गया तो उसने देखा ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के ही रोहतास, जगबीर, खुद कर्मबीर, कर्मबीर का बेटा मनोज व दूसरा बेटा, खुद धर्मवीर और धर्मबीर का बेटा संदीप व दूसरा बेटे के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने उसके बेटे की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। उन्होंने कहा कि हम से उस झगड़े को भूल गए थे लेकिन उसके बाद भी उसके बेटे के साथ ऐसा किया गया।
क्या कहती पुलिस
मामले की जांच कर रहे एएसआइ रविंद्र कुमार ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली कि गांव शामड़ी में एक व्यक्ति को डंडो से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जें में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। उन्होंने कहा कि पिता भल्ले राम के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कि सात इनके पड़ोस के रहने वाले है। पांच साल पहले किसी बात को लेकर इनका झगड़ा हुआ था और बुधवार सांय नहरी पानी को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें