फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इनेलो कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया

Fri, 07 Aug 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल की संगठनात्मक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। अध्यक्षता हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार ने की। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह घर बैठने का नहीं, बल्कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने का समय है।
विज्ञापन

दावा किया कि प्रदेश की जनता का विश्वास इनेलो और चौधरी अभय सिंह चौटाला में बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं का विश्वास खो चुकी है। 27 सितंबर को नूंह में होने वाली जननायक देवीलाल सम्मान दिवस रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने अगस्त में बूथ स्तर तक संगठन पूरा करने और बीएलए नियुक्त करने पर भी जोर दिया। रोहतास दहिया, आनंद खत्री, प्रीतम खोखर, राजू धानक, करतार, राजेंद्र गौड़, नितिन, प्रवीण भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें