फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान

Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर सेक्टर-8 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसमें संगठनात्मक चर्चा, बूथ सशक्तीकरण, राजनीतिक प्रस्ताव व प्रदेश सरकार की उपलब्धि पर अलग-अलग नेताओं ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की। खासतौर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व उनसे आम जनता को मिलने वाले लाभ से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा मतदान केंद्र स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए सिरे से कदम उठाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, कुंडली नप चेयरपर्सन शिमला देवी, गन्नौर नप चेयरमैन अरुण त्यागी, लोकसभा संयोजक जवाहर सैनी, तीर्थ राणा, योगेश्वर दत्त, मीना नरवाल, नवीन मंगला, निशांत छौक्कर, मनोज जैन, आजाद नेहरा, नीरज आत्रेय, प्रमोद शर्मा, बिजेंद्र, किरणबाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें