फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली निगम के एसडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि

Tue, 09 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45. सोनीपत के राई स्थित बिजली निगम कार्यालय में नए उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार का स्वागत
विज्ञापन
राई। बिजली निगम के राई उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार से क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। भाजपा के मंडल महामंत्री एवं पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य वेदपाल शास्त्री, गांव मनौली के सरपंच धर्मबीर, भैरा बांकीपुर के सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा, खुर्मपुर के सरपंच नरेश चौहान व रामफल शर्मा ने उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी को क्षेत्र की बिजली समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार ने लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन दिया। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल चुकाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें