फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कैबिनेट मंत्री शर्मा ने शुगरफेड अधिकारियों संग की अहम बैठक, गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए सभी शुगर मिलों में समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में शुगरफेड अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की सभी शुगर मिलों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गन्ना पेराई सत्र को सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा करना था।

विज्ञापन


किसानों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए सभी शुगर मिलों में समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें