फोटो 25: सोनीपत के गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनशिकायतें सुनते सहकारिता मंत
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को साप्ताहिक दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद किया। गांवों और शहरी क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात करने के बाद उनकी समस्याएं समस्याएं सुनीं।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर सरकारी कार्यालय में जाए तो उसकी बात को प्राथमिकता से सुनते हुए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का मौके पर ही निदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 11 साल में पारदर्शिता और व्यवस्था को सरल बनाया है। बाद में वह विधायक पवन खरखौदा के साथ गांव पिनाना में घेवर मित्र मंडली के स्टाल का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा गोसेवा हमारे संस्कारों में है। युवाओं की टोली ने घेवर मंडली के माध्यम से विभिन्न गोशालाओं में मूलभूत सुविधाओं के लिए बड़ी राशि देने का काम किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सैनिक स्कूल में पहला स्थान पाने वाली सिरत नरवाल को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।