फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैबिनेट मंत्री ने पदक विजेता मुक्केबाज निखिल सैनी को किया सम्मानित

Mon, 01 Dec 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गांव गढ़ी सराय नामदार खां में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विजेता नि
विज्ञापन
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी मुक्केबाज निखिल सैनी को सम्मानित किया। निखिल ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। निखिल ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता था। निखिल ने इससे पहले रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक अपने नाम किया था।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस दौरान मास्टर सोहन सिंह सैनी, हर घर तिरंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव सुल्तान सिंह सैनी, रामनिवास सैनी, सुशील सैनी, धर्मवीर, कुलदीप व दीपक कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें