फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोटे में नमक डाल युवाओं ने लिया नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प

Wed, 16 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव सिसाना में पहुंची साइक्लोथॉन के स्वागत के दौरान लोटे में नमक डालकर नशा मुक्त हरि
विज्ञापन
सोनीपत। साइक्लोथॉन 2.0 हम सबका साझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना थीम के साथ ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश लेकर मंगलवार को रोहतक से सोनीपत जिले में पहुंची। गांव सिसाना में पहुंचने पर विधायक पवन खरखौदा, प्रशासनिक अधिकारियों व लोगों ने साइक्लोथॉन का स्वागत किया। विधायक पवन खरखौदा, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतेंद्र दहिया व युवाओं ने सामाजिक कुरीति के खिलाफ लोटे में नमक डालकर नशामुक्त हरियाणा बनाने में अपनी आहुति डाली।
विज्ञापन

ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश लिए साइकिलों पर सवार प्रतिभागियों पर हर गांव व शहर में प्रवेश करने के दौरान पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया गया। गांव सिसाना से होती हुई साइकिल यात्रा खरखौदा, झरोठी, नाहरी, मलहा माजरा, छतहरा, राठधना रोड के रास्ते सुभाष चौक और पुलिस लाइन पहुंची। सिसाना गांव में लोगों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इससे दूर रहने का संदेश दिया। विधायक पवन खरखौदा ने युवा शक्ति को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नशा न करने सहित मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना मानस पोर्टल व टोल फ्री नंबर 9050891508, 1933 पर देने की शपथ भी दिलवाई गई।
एसडीएम ने नाहरी गांव में लिया नशामुक्ति का संकल्प
नाहरी गांव में साइक्लोथॉन का स्वागत करते हुए एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र ने बताया कि साइक्लोथॉन में एनसीबी से उप निरीक्षक अशोक कुमार अपनी साइकिल के साथ लोटा और नमक लिए हुए हैं, जो सामाजिक संकल्प का संकेत है। एसडीएम सुभाष चंद्र ने स्वयं भी लोटे में नमक डालकर नशामुक्ति का संकल्प लिया। ग्रामीणों व युवाओं ने सामाजिक कुरीति के खिलाफ लोटे में नमक डालते हुए नशामुक्त हरियाणा बनाने में आहुति दी। एसडीएम खरखौदा डॉ. निर्मल नागर ने कहा कि साइकिल यात्रा सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक जन आंदोलन है, जिसमें पूरा हरियाणा मिलकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए नशामुक्त हरियाणा बनाने में अपना योगदान देगा।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन आज सुबह सुभाष स्टेडियम से होगी रवाना

नोडल अधिकारी एवं चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने बताया कि साइक्लोथॉन 2.0 बुधवार सुबह 6 बजे सोनीपत स्थित सुभाष स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा चौक, गीता भवन चौक, मुरथल रोड, मुरथल, लड़सौली से होते हुए गन्नौर के एसएस जैन कॉलेज में संपन्न होगी। इसके बाद हलदाना बॉर्डर से साइकिल यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, बीडीपीओ आस्था गर्ग, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री विभिन्न सामाजिक संगठन प्रतिनिधि व काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

सोनीपत के गांव सिसाना में पहुंची साइक्लोथॉन के स्वागत के दौरान लोटे में नमक डालकर नशा मुक्त हरि

सोनीपत के गांव सिसाना में पहुंची साइक्लोथॉन के स्वागत के दौरान लोटे में नमक डालकर नशा मुक्त हरि

सोनीपत के गांव सिसाना में पहुंची साइक्लोथॉन के स्वागत के दौरान लोटे में नमक डालकर नशा मुक्त हरि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें