फोटो 26- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
- फोटो : संवाद
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न की गई।
इस्कॉन कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ भक्त एवं कथावाचक सत्यापति दास प्रभु ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का वर्णन किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने आरती कर कथा को विश्राम दिया। कथावाचक सत्यापति दास प्रभु ने बताया कि भक्ति ही एक ऐसा उत्तम उपाय है, जो परेशानियों का समाधान बताती है।
मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन उसका सुधार व प्रायश्चित जरूरी है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। मनुष्य में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। संवाद