फोटो :17: सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा में विद्यार्थियों को दीये बांटते सामा
खरखौदा। महाराणा प्रताप युवा समाज सेवा समिति व जीवन रक्षक ब्लड समिति की ओर से मंगलवार को स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत आईटीआई फरमाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलवाया गया। दीप जलाओ, लड़ी भगाओ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिट्टी के दीये वितरित किए गए।
समिति के सदस्यों ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाने का विशेष महत्व है इसलिए हर घर में मिट्टी के दीपक जलाकर अपनी संस्कृति को जीवित रखना चाहिए। मुख्य अतिथि जयवीर गहलावत रहे।
इस अवसर पर लेक्चरर नरेंद्र, प्राचार्य ईशवंती, ऋषिकेश, कुलदीप, धर्मवीर दहिया, हुकमचंद, अजीत सिंह, नरेश, भूपेंद्र सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।