फोटो : 08: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्लॉट आवंटन प्रक्रिया के दौरान मौजूद लाभार्थी।
सोनीपत। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत सोनीपत में 779 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए। यह प्लॉट गोहाना, खरखौदा, मुड़लाना, गन्नौर और सोनीपत ब्लॉक के 13 गांवों के पात्र लाभार्थियों को लकी ड्रॉ से आवंटित किए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को आवास के लिए प्लॉट उपलब्ध कराना है।
योजना के तहत ग्राम पंचायतों में 100 गज और महाग्राम पंचायतों में 50 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। लाभार्थियों को प्लॉट मात्र 1 लाख रुपये में दिया जाएगा। प्लॉट की रजिस्ट्री के बाद पंजीकरण अधिकारी की ओर से ऑनलाइन पैसा प्लॉट बेचने वाले शख्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
लाभार्थियों की सूची
गोहाना ब्लॉक
गांव बली ब्राह्मणान -55 लाभार्थी
गांव बरोटा - 69 लाभार्थी
गन्नौर ब्लॉक
गांव पांची जाटान - 27 लाभार्थी
बड़ी - 119 लाभार्थी
महमुदपुर माजरा - 28 लाभार्थी
खरखौदा ब्लॉक
गांव खांडा आलमन पाना - 50 लाभार्थी
नकलोई - 18 लाभार्थी
गोपालपुर राजान पाना - 10 लाभार्थी
मुंडलाना ब्लॉक
गांव शामड़ी बुरान - 36 लाभार्थी
शिवान्का - 34 लाभार्थी
बुसाना - 143 लाभार्थी
सोनीपत ब्लॉक
गांव दोदवा - 55 लाभार्थी
किलोहड़द - 88 लाभार्थी