फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सभी रूटों पर दौड़ीं बसें, पंपों पर रही पेट्रोल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
-चालकों के काम पर लौटने से यात्रियों को मिली राहत, तेल नहीं मिलने से वाहन चालक रहे परेशान
विज्ञापन

-साझा मोर्चे के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से विचार विमर्श के बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की

फोटो 10- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बस में चढ़ते यात्री। संवाद
फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंची कार। संवाद
सोनीपत। हिट एंड रन मामले में बनाए गए सख्त कानून के विरोध में चल रही चालकों की हड़ताल स्थगित होने के बाद बुधवार को सभी रूटों पर बसों का पहिया दौड़ा। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ड्राई की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि चालकों की हड़ताल स्थगित होने के बाद अब व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
हिट एंड रन मामले में बनाया नया कानून फिलहाल लागू नहीं होगा। इसके बाद ही साझा मोर्चे के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से विचार विमर्श के बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की। हड़ताल में शामिल किलोमीटर स्कीम व परिवहन समिति की बस चालक बुधवार सुबह ही काम पर लौट गए थे। चालकों के बसों का स्टेयरिंग संभालने के बाद ही यात्रियों ने राहत महसूस की है। चालकों की हड़ताल के चलते दो दिन से परिवहन सेवाएं बाधित हो रही थी। यात्रियों को गंतव्य पर जाने के लिए बस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल का बना रहा संकट
नए कानून के विरोध में हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर के कारण मालवाहक वाहनों के भी पहिये थमे रहे। जिससे उद्योगों पर संकट गहराने लगा था, वहीं पेट्रोल पंपों पर भी ड्राई की स्थिति पनपने लगी थी। हड़ताल खत्म होने के बाद भले ही पेट्रोल पंप संचालकों ने राहत महसूस की हो, लेकिन बुधवार को भी पंपों में तेल नहीं पहुंचा था। इससे वाहन चालक परेशान नजर आए।
विज्ञापन

बहालगढ़ जाना है, लेकिन बाइक में तेल नहीं
बहालगढ़ निवासी सन्नी ने बताया कि वह किसी काम से सेक्टर-14 में आया था। बाइक पर तेल कम था, इसलिए सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप पर गया, लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। इससे पहले एक अन्य पेट्रोल पंप पर गया था, वहां भी तेल नहीं मिला था। अब आगे किसी दूसरे पेट्रोल पंप पर देखता हूं। पेट्रोल नहीं मिला तो जाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें