फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 50 से अधिक ग्रामीण रूटों पर नहीं चलीं बसें, भटकते रहे यात्री

Sun, 22 Jun 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत बस अड्डे पर बसों की कमी होने की वजह से भटकते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को 138 रोडवेज बसें प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात रहीं। इसके चलते चुनिंदा रूटों पर ही सोनीपत और गोहाना बस डिपो की बसों को चलाया गया। यात्रियों को दोपहर बाद तक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य की ओर से जाने के लिए बसों के आने का इंतजार करते रहे। अधिकतर यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न सिर्फ कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, बल्कि सोनीपत के जटवाड़ा में जिलास्तरीय और खंडस्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रमों में विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभागियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया था।
सोनीपत डिपो की 108 बसों काे प्रशासनिक ड्यूटी के लिए पहले ही कुरुक्षेत्र भेज दिया गया था। इनमें सोनीपत डिपो से 68 और गोहाना सब डिपो से 40 बसों का इंतजाम किया गया था। शुक्रवार रात को राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले बच्चों को आठ बसें लेकर गई थीं। वहीं 16 बसों को सोनीपत में प्रशासनिक ड्यूटी के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

इसकी वजह से विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी खली। हिसार, नारनौल, रोहतक, पानीपत, दिल्ली लोकल, गोहाना से अजमेर, बड़ौत समेत 50 से ज्यादा ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन बंद रहा। इसके चलते चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के यात्रियों को भी बसों की कमी खली
सोनीपत बस डिपो में 130 से अधिक बसें शामिल हैं। प्रशासनिक ड्यूटी में 100 से ज्यादा बसों के तैनात होने के कारण शनिवार को सोनीपत बस डिपो पर अधिकतर लोकल रूट बंद रहे। यही नहीं सोनीपत से दिल्ली, बागपत, कटरा, शिमला सहित विभिन्न लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशासनिक ड्यूटी में बसों को भेजा गया था। इसके कारण लोकल रूट सहित लंबे रूटों पर भी यातायात प्रभावित रहा। शाम को बसों के आने के बाद बसों को चलाया गया। -संजय कुमार,महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें