फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आहुलाना-ढिंढार रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का जला शव

Fri, 30 Aug 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। आहुलाना-ढिंढार रोड पर झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव जली अवस्था में मिला। सूचना पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के मुंह व गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस युवक की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को आहुलाना-ढिंढार रोड पर एक युवक का जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस को शव के पास पेट्रोल की खाली बोतल पड़ी हुई मिली। उसके पास एक नुकीला ब्लेड भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस को मृतक की गर्दन व मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। जिन्हें देख कर लग रहा है कि उस पर नुकीले ब्लेड से हमला करने के बाद पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करेगी। पुलिस की टीमें आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें