फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हरसाना कलां-बैंयापुर के पास बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन, 77.33 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Mon, 22 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

प्रस्तावित दिल्ली-अमृतसर उच्च गति रेल परियोजना जिले में जल्द भू-अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरु होगा।
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में परामर्श बैठक के दौरान उपस्थित उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। स्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सोनीपत जिलावासियों के लिए खुशी की खबर है। हाई स्पीड (बुलेट) रेल का स्टेशन हरसाना कलां-बैंयापुर के पास बनेगा। दिल्ली-अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जिले के 34 गांवों से होकर गुजरेगा।

 

 लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होंगी। इन हाई स्पीड ट्रेनों के लिए बिछने वाली लाइन के पिलरों की ऊंचाई 9 से 15 मीटर तो चौड़ाई 17.5 मीटर होगी। इसको लेकर सोमवार को प्रशासन ने कंपनी के साथ परामर्श बैठक की।

विज्ञापन

 

लघु सचिवालय में हुई बैठक में परामर्श दिया गया कि जिन गांवों के मार्गाें का इस्तेमाल निर्माण कार्य के समय होगा, उनके टूटने की अवस्था में पुनर्निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल काॅर्पोरेशन लिमिटेड को ही करवाना होगा। प्रस्तावित रेल परियोजना की लंबाई 474.772 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत जिले में एक स्टेशन बनेगा जो गांव हरसाना कलां व बैंयापुर में प्रस्तावित है। कंपनी शीघ्र ही दिल्ली क्षेत्र से यह काम शुरू करेगी।
 

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में उच्च गति रेल परियोजना की लंबाई 43 किलोमीटर होगी और यह जिला के कुल 34 गांवों से होकर गुजरेगी। इस परियोजना के लिए 77.33 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाले जमीन का मुआवजा ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट का चार गुणा और शहरों में सर्किल रेट का दो गुणा दिया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, डीआरओ हरिओम अत्री सहित नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अधिकारी अनुराग सिंघल, शैरीन के, पदमिनी चौहान, राजीव कुमार व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

इन गांवों से गुजरेगी रेल परियोजना
रेल परियोजना फिरोजपुर बांगर, झिंझौली, हलालपुर, नाहरा, मंडौरा, गढ़ी बाला, बिंधरौली, भौवापुर, नसीरपुर, रोहट, हरसाना कलां, बैंयापुर, लहराड़ा, ककरोई, महलाना, गढ़ी ब्रह्मणान, सोनीपत, उल्देपुर, ठरू, शहजादपुर, सांदल खुर्द, सांदल कलां, चटिया ओलिया, पांची जाटान, उदेशीपुर, अगवानपुर, मछरौली, गुमढ़, गन्नौर, खीजरपुर अहीर, खेड़ी गुज्जर, जफरपुर तथा भौरा रसूलपुर से गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें