फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 एकड़ में बसाई जा रही तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Sat, 07 Feb 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव जाहरी के पास अवैध कॉलोनी में वाणिज्यिक निर्माणाधीन संरचना को ढहाता बुलडोज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग ने शनिवार को गांव जाहरी के पास अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवा दिया। इन तीनों कॉलोनियों को एनएच-352ए व कामी रोड के नजदीक 24 एकड़ में बसाया जा रहा था।
डीटीपी अजमेर सिंह ने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवर या बिजली प्रदान नहीं की जाती। प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर योजनाकार विभाग की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें