फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा में खांडा मोड़ के पास अवैध निर्माण को उखाड़ता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी
खरखौदा। जिला नगर योजनाकार की ओर से खरखौदा बाईपास पर खांडा मोड़ के पास डेढ़ एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। तोड़फोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता बिजेंद्र की देखरेख में की गई।
डीटीपी अजमेर सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी अवैध निर्माण या स्थापित की जा रही काॅलोनी की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध काॅलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जमीन पर खरीद करने से पहले खरीदार उनके कार्यालय में आकर जांच-पड़ताल करवाए ताकि उसका पैसा न डूबे।