फोटो : 09 : सोनीपत में मुख्य बाजार में फ्लैगमार्च करती पुलिस व आरएएफ की टीम। स्रोत पुलिस प्रवक्
सोनीपत। जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए रेपिड एक्शन फोर्स व सोनीपत पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। यह मार्च ओल्ड रोहतक रोड, मिशन चौक, ककरोई चौक, छोटू राम चौक और गोहाना रोड बाईपास तक आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और आपात स्थिति में पुलिस और आरएएफ की तत्परता दिखाना था। जिससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भरोसा मजबूत हो। पुलिस और आरएएफ मिलकर जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना शहर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, उनकी पुलिस टीम और आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट संजय यादव ने किया।