फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा शहर के बाद बाईपास पर अवैध निर्माण तोड़ता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। नगर योजनाकार विभाग ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर में बाईपास के आसपास स्थित सात अवैध काॅलोनियों में बुलडोजर चलाया। विभाग ने यह कार्रवाई सहायक नगर योजनाकार मनदीप सिंह के नेतृत्व में की।
विज्ञापन

डीटीपी की तरफ से वीरवार को रोहतक बाईपास पर तीन जगहों पर अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही सांपला बाईपास, सोनीपत बाईपास के साथ दिल्ली बाईपास के आसपास किए जा रहे अवैध निर्माण को गिराया गया। सहायक नगर योजनाकार ने कहा कि कई काॅलोनियां ऐसी हैं, जो सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। फिर भी यहां अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। लोगों को चाहिए कि वह बगैर पड़ताल किए अवैध काॅलोनियों में प्लॉट न खरीदें। अवैध काॅलोनी काटने वालों को चेतावनी दी कि अगर वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा शहर के बाद बाईपास पर अवैध निर्माण तोड़ता बुलडोजर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें