फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार अवैध काॅलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के खरखौदा के पास अवैध कॉलोनी में डीपीसी को गिरता बुलडोजर। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। खरखौदा शहर के साथ 14.65 एकड़ में चार अवैध कॉलोनियों को बसाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए छह एकड कच्चे रास्ते, चार डीपीसी, दो चहारदीवारी व निर्माणाधीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय गिराया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं करती। इससे मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर योजनाकार विभाग की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें