फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच कार्रवाई जारी

Fri, 13 Feb 2026 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान क्षेत्र में अवैध कॉलाेनी में बने कच्चे रास्ते को ध्वस्त करता
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान क्षेत्र व सेक्टर-23 के आसपास अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान पांच कॉलोनियां ढहाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अभियान जारी रखा। नगर निगम कार्यालय से बिना स्वीकृति के प्लॉट काटे जाने और निर्माण कार्य की शिकायतें मिल रही थीं।
जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की। एसडीओ अमित ने बताया कि गढ़ी ब्राह्मणान में तीन जगह और जमालपुरा में दो जगह पर करीब 25 एकड़ जमीन में अवैध तरीके से काॅलोनी विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन

यहां रास्ते बनाएं गए थे। साथ ही कई जगह निर्माण करने के लिए डीपीसी डाली गई थी। टीम ने बुलडोजर से रास्तों और डीपीसी को ध्वस्त कराया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान भवन निरीक्षक आनंद किशोर, वीरेंद्र सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें