फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भवन संबंधी कमियां होंगी दूर, 3.64 करोड़ रुपये का बजट जारी

Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोनीपत खंड को पायलट परियोजना में शामिल किया है। जिसके तहत शिक्षा अधिकारियों की तरफ से वित्त वर्ष के अंत में भेजे के प्रस्तावाें को मुख्यालय ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत नए भवन का निर्माण, कमरों की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए 3:64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के सोनीपत खंड को भवन संबंधी और गन्नौर खंड को ड्यूल डेस्क की कमियां दूर करने के लिए पायलट परियोजना में शामिल किया था। अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के लिए विभिन्न कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजे थे। लंबे समय से अधिकारी बजट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। वित्त वर्ष खत्म होने को है। इसके बाद विभिन्न मदों में मिला बजट भी लैप्स हो जाएगा। जिसे देखते हुए मुख्यालय ने करीब 3.64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जिसे 23 स्कूलों पर खर्च किया जाएगा।
28 फरवरी तक करना होगा प्रयोग
जिले में भवन निर्माण व अन्य कार्यों के लिए जारी बजट को 28 फरवरी तक प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय के आदेशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने भी स्कूल प्राचार्यों की बैठक लेते हुए इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यालय की तरफ से स्कूलों में नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं जर्जर हो चुके कमरों, चहारदीवारी, शौचालय की भी मरम्मत कराई जाएगी। भवन सुंदरीकरण कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द शुरू करवाए जाएंगे कार्य
शिक्षा विभाग की तरफ से दिसंबर में राजकीय स्कूलों में 58 कार्य कराने के लिए बजट जारी किया था। अधिकारियों ने इनमें से 37 कार्य शुरू कराए हैं। जिसके तहत नए कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अधिकारी बराबर नजर रख रहे हैं।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में पायलट परियोजना के तहत भवन निर्माण सहित अन्य कार्य किया जाना है। जिसके लिए बजट जारी किया है। कार्यों का निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें