फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। गांव राई में रंजिशन बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर की पहले पिटाई की, फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सप्लायर के कार्यालय में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हत्या के आरोपी ने वारदात के बाद थाने पहुंचकर सप्लायर के खिलाफ हमला व फायरिंग की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव राई निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई मनीष उर्फ चिंटू बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता था। उसका कार्यालय असावरपुर मोड़ पर है। वीरवार को वह कार्यालय में मौजूद था। इस दौरान गांव के रहने वाले गौतम कौशिक ने उसे फोन करके पहले कार्यालय में होने की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने भाई सुमित और दो-तीन साथियों के साथ कार्यालय पहुंचा। आरोपियों ने आते ही मनीष पर डंडों से हमला कर दिया और फिर चाकू घोंप दिया। मनीष को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में वीरवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजिशन दिया वारदात को अंजाम
मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि गौतम अपराधी किस्म का युवक है और उस पर पहले भी मुकदमे दर्ज है। उसका पांच-छह महीने पहले एक व्यक्ति व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। उस समय मनीष ने उनका समझौता करा दिया था। उसके बाद से गौतम रंजिश रखे थे। इस रंजिश में उसने मनीष पर हमला किया।
विज्ञापन

उधर, आरोपी गौतम कौशिक वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंच और मनीष और उसके भाइयों के खिलाफ हमला करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गौतम की शिकायत पर मामला दर्ज कर मनीष की तलाश शुरू कर दी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल होने पर मनीष के परिजन उसको लेकर अस्पताल चले गए थे और उसके बावजूद पुलिस ने सही से जांच किए बिना मुकदमा दर्ज कर लिया।
राई में एक कार्यालय में मारपीट की शिकायत मिली थी। गौतम कौशिक ने पहले आकर अपने ऊपर हमले की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पता चला कि गौतम ने ही मनीष पर चाकू से हमला किया है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - बिजेंद्र सिंह, एसएचओ थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें