फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-7 में बस अड्डा बनाने के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण करते विधायक निखि
सोनीपत। प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार को विधानसभा में पेश किया गए बजट में जिलावासियों की लंबे समय से अटकी मांग को पूरा करते हुए बस अड्डा बनाने की घोषणा कर दी गई है। बस अड्डा कहां बनेगा, इसके लिए अभी जगह चिह्नित की जाएगी। बस अड्डा शहर से बाहर बनने की घोषणा से जिलावासियों को आए दिए लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी। जिलावासियों ने लंबित मांग को पूरा करने की सराहना की है।
बजट में की गई घोषणा के तहत शहर के बीच में बने बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए कमर्शियल बस अड्डे की घोषणा की है। यह बस अड्डा प्राइवेट-पब्लिक-पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत विकसित किया जाएगा। जिसमें शापिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट व यात्रियों के लिए अन्य बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। शहरवासियों का कहना है कि पुराना बस अड्डा शहर के बीच होने से यहां जाम की समस्या बनी रहती है। फिलहाल बस अड्डे के लिए जमीन चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर-सात व गांव जाट जोशी में से एक जगह बस अड्डा बनाया जाएगा। नए बस अड्डे के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर में लगने वाले जाम की समस्या भी दूर हो सकेगी।
अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण
बस अड्डा बनाने के लिए सेक्टर-सात में भूमि को प्रस्तावित किया गया था। इसमें 4.06 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट में थी, जबकि एक एकड़ से अधिक क्षेत्र सड़क के लिए आरक्षित था। ऐसे में यहां बस अड्डा निर्माण की संभावनाएं कम हैं। अब जाट जोशी गांव की 9.5 एकड़ जमीन पर बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एडवाइजर नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी।
फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-7 में बस अड्डा बनाने के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण करते विधायक निखि