फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.45 करोड़ का बजट जारी, दो साल से अटके बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होगा शुरू

Sun, 17 Nov 2024 06:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में करीब दो वर्ष से अटके निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निर्माण जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का बजट 2 करोड़ 15 लाख 97 हजार बढ़ गया है, जिसमें से खेल विभाग ने 1.45 करोड़ रुपये की राशि को हरी झंडी दे दी है। खेल विभाग का दावा है कि उनकी ओर से लोक निर्माण विभाग को राशि भेज दी गई है। बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होने से खेल अधिकारियों व खिलाडिय़ों के लिए भी सुविधा बढ़ेगी।

लोकनिर्माण विभाग ने वर्ष 2018 में खेल विभाग के सहयोग से बहुउद्देशीय भवन के निर्माण की शुरुआत की थी। उस समय भवन निर्माण के लिए 3.25 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में लागत राशि कम पडऩे व देरी होने के चलते विभाग के ठेकेदार ने भवन के निर्माण को बीच में छोड़ दिया था। हालांकि तब तक भवन का ढांचा पूरा कर लिया गया है। इसके बाद विभाग ने भवन निर्माण व अन्य सुविधाओं को पूरा करने के लिए खेल विभाग से करीब 2.16 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाने की मांग की थी।अब बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए कुल 5 करोड़ 40 लाख 97 हजार रुपये का बजट बनाया है। इसके लिए खेल विभाग के निदेशक को 10 अक्तूबर को पत्र भी लिखा गया था।
विज्ञापन

लागत का खर्च बढ़ा

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए पहले वर्ष 2018 के हिसाब से बजट तैयार किया गया था। छह साल बाद कुछ अन्य कार्यों के साथ लागत मूल्य भी बढ़ गया है। भवन में करीब 1.1 करोड़ रुपये से भवन संबंधी, 29.65 लाख से सडक़ पर पार्किंग, 14.90 लाख से अन्य कार्य व 1.24 करोड़ से बिजली संबंधी और कुछ अन्य कार्य शामिल हैं। भवन निर्माण के लिए जमीन के स्तर को भी ऊंचा कराया गया है।

भवन में होंगी यह सुविधाएं
बहुउद्देशीय भवन में खेल अधिकारियों के लिए विभिन्न कार्यालय, खिलाडिय़ों के लिए जिम व छात्रावास की सुविधा प्रदान कराई जानी हैं। साथ ही बहुमंजिला भवन में खिलाडिय़ों व अधिकारियों के लिए इंडोर जिम की सुविधा होगी। बैडमिंटन कोर्ट के साथ कबड्डी, कुश्ती व बास्केटबॉल जैसे इंडोर खेलों की सुविधा होगी। खिलाडिय़ों के लिए भवन के ऊपरी हिस्से पर छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा मार्ग निर्माण के साथ पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का कार्य पूरा करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 1.45 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही भवन का निर्माण पूरा होने से खिलाडिय़ों को सुविधा मिल सकेगी।

मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी

सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का कार्य बजट के कारण अटका था। बजट की राशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएग।

पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें