फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई हलके में होने वाले विकास कार्यों के लिए बजट मंजूर

Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई हलके में करोड़ों रुपये की लागत से विकास करवाए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। विधायक कृष्णा गहलावत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इसके लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि हलके में एचआरडीएफ स्कीम के तहत सभी कामों की पहली किस्त स्वीकृत कर दी गई है। गांव नाहरी पाना सिखान में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण 65 लाख रुपये से किया जाएगा। उसकी पहली किस्त के 32 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
गांव अटरेना में कम्युनिटी सेंटर के लिए 65 लाख में से 32.50 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकृत हो गई है। गांव चौहान जोशी में आंबेडकर भवन के लिए 11.89 लाख, बड़ौली गांव में आंबेडकर भवन के 11.89 लाख रुपये, कुमासपुर गांव में बीसी चौपाल के लिए 7.83 लाख रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों का काम जल्दी शुरू करवाया जाएगा। हलके में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। हलके के लोगों को बस उन्हें कामों के बारे में अवगत करवाया है। उनके काम करवाना आगे उनकी जिम्मेदारी रहेगी। हलके में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें