फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के घर से लौट रही युवती से छेडख़ानी, बचाने आए चचेरे भाई को मारा पेचकस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सैदपुर चौकी क्षेत्र के गांव में गली से गुजर रही युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। इसी बीच गली में आए युवती के चचेरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर पेचकस और ईंट से हमला कर दिया। जिससे युवक चोटिल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने युवती के बयान पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह रविवार को अपने चाचा के घर से अपने घर लौट रही थी। जब वह गली में पहुंची तो इसी दौरान गांव के मंजीत और सोमबीर ने गली में उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी जब उससे छेड़खानी कर रहे थे तो इसी दौरान उसके चाचा के लड़के ने आरोपियों को देख लिया। जिस पर वह उसे बचाने आ गया। उसने आरोपियों का विरोध किया तो मंजीत ने उसके भाई पर पेचकस से हमला कर दिया। वहीं सोमबीर ने ईंट मारकर युवक को घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उसके भाई को उपचार दिलवाया गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें