मॉडल टाउन स्थित ससुराल में पत्नी को लेने आए एक युवक पर उसके साले ने चाकू से हमला कर दिया। साथ ही युवक की मां व भाभी के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
घायल युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। खरखौदा निवासी शाहरुख ने बताया कि उनकी पत्नी 18 फरवरी को अपने मायके मॉडल टाउन, सोनीपत गई थी। पत्नी के फोन करने पर वह शनिवार शाम को ससुराल आ गए थे। ससुराल में पहुंचने पर पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शाहरुख से को काफी बहस की। उसके बाद रविवार सुबह वह पत्नी के दादा को साथ लेकर खरखौदा स्थित अपने घर चले गए। वहां से वह अपने पिता सलीम, मां कनीज, भाभी छम्मो को साथ लेकर वापस ससुराल आ गए। घर के अंदर जाते ही साले ने चाकू से उनके हाथ व पेट पर हमला कर दिया। इसके साथ ही सुसरालियों ने उनकी मां कनीज व भाभी छम्मो के साथ मारपीट की और भाभी के कानों से कुंडल भी छपट लिए। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी।