फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल के सामने टूटा सीवर का ढक्कन, हादसे का खतरा

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के सामने सीवर का क्षतिग्रस्त ढक्कन। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के सामने सीवर का क्षतिग्रस्त ढक्कन बच्चों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार ढक्कन लंबे समय से टूटा है और गटर का हिस्सा खुला पड़ा है।
विज्ञापन

गौरव जैन ने बताया कि स्कूल के सामने सुबह और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन भी होता है। वाहनों के दबाव से सीवर का ढक्कन और क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
गन्नौर निवासी हरीश ने कहा कि स्कूल के सामने होने के बावजूद संबंधित विभाग ने समय पर इसकी सुध नहीं ली। लोगों ने प्रशासन से सीवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की, ताकि बच्चों और राहगीरों को खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई बसंत ने बताया कि सीवर का ढक्कन ठीक कर दिया गया है। स्थानीय निकाय इस तरह के कार्यों को प्राथमिकता से कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें