फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल में घुसकर की तोड़फोड़, कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बस स्टैंड के पास एक होटल में 13-14 युवकों ने घुसकर कहासुनी की रंजिश में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने होटल के कर्मचारी की भी पिटाई कर दी। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। होटल मालिक जींद जिले के गांव भंभेवा निवासी जसबीर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जसबीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लगभग तीन साल से बस स्टैंड के निकट होटल कर रखा है। होटल में दो साल से गांव रायपुर का नितिन काम करता है। शुक्रवार को वह घर पर थे और नितिन ने उन्हें मोबाइल फोन पर बताया कि 13-14 युवक होटल में घुस आए और तोड़फोड़ कर रहे हैं। उनके साथ भी पिटाई की गई। लगभग 15 दिन पहले उसके दोस्त गांव ककाना के रवि की कहासुनी गांव खेड़ी दमकन के अजय से हुई थी। उसी रंजिश में युवकों ने होटल में घुसकर उनकी पिटाई की और तोड़फोड़ की। युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें