फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध सीवर व पेयजल कनेक्शनों के मिले नोटिस मामले में पुरानी अधिसूचना कराएंगे लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा नेता राजीव जैन ने विभिन्न कालोनियों में अवैध सीवर व पेयजल कनेक्शनों के भेजे गए नोटिसों से घबराए लोगों को आश्वस्त किया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 1 अक्तूबर, 2020 को जारी अधिसूचना दोबारा लागू करवाएंगे। जिसमें नए या अवैध कनेक्शन के लिए रोड कट चार्ज व कनेक्शन फीस न लेने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने शनिवार को सैनीपुरा, जीवन विहार, सुंदर सांवरी, लाल दरवाजा, ऋषिकुंज कॉलोनी में जाकर शिकायत सुनी। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने करीब तीन साल पहले अधिसूचना जारी की थी और यह योजना 31 दिसंबर 2020 तक लागू थी, उसके बाद उपभोक्ता से पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन की दोगुना फीस ली जानी थी। साथ ही पुराने बिलों पर 25 फीसदी छूट की भी घोषणा की गई थी। राजीव जैन ने कहा कि निगम अधिकारियों की लापरवाही रही कि उस समय सर्वे करवाकर अवैध कनेक्शनों को नियमित करवा सकते थे।
राजीव जैन ने कहा कि अधिकारियों ने जानबूझकर उक्त अधिसूचना की अवधि खत्म होने के दो साल बाद सर्वे शुरू किया गया और शहर के 50 हजार लोगों को नोटिस दे दिए गए। उन्होंने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से बातचीत कर यह प्रस्ताव रखा है कि 2020 की अधिसूचना जारी की जाए और अधिसूचना जारी होने तक नोटिसों पर होने वाली कार्रवाई रोक दी जाए। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, नरेंद्र योगी, प्रताप जांगड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें