फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर मुंशी की ईंटों से पीटकर बेरहमी से हत्या

विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। अगवानपुर-पुरखास रोड पर स्थित राहुल ईंट भट्ठा कंपनी के मुंशी की वीरवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्ग मुंशी का शव भट्ठे के कार्यालय में पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पानीपत के गांव नौल्था का रहने वाला राजकुमार (65) फिलहाल परिवार के साथ गन्नौर के गांधी नगर में रहता था। वह अगवानपुर-पुरखास रोड स्थित राहुल ईंट-भट्ठा पर मुंशी का काम करते थे। वीरवार रात उनकी अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। जिसका पता लगने पर परिजन भट्ठे पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। राजकुमार के भाई धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई भट्ठे पर मुंशी था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली थी कि उसके बड़े भाई राजकुमार की हत्या कर दी गई। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि राजकुमार का शव भट्ठे के कार्यालय में चारपाई पर पड़ा हुआ था। धर्मबीर का आरोप है कि किसी अज्ञात ने उसके भाई की हत्या की है। उसने बताया कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। उसने हत्या के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
सिर व मुंह पर चोट के निशान
पुलिस के अनुसार राजकुमार के सिर व मुंह पर हमला कर हत्या की गई है। ईंट या किसी हथियार से हमला कर राजकुमार को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत भी एकत्रित कराए है। साथ ही पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए उसके परिजनों के साथ ही भट्ठे पर उसके साथ काम करने वाले मजदूरों से भी जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

--
भट्ठा मुंशी की ईंट या कोई ठोस हथियार से हमला कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही अन्य सबूत जुटाए गए हैं। जल्द हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बदन सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर।

गन्नौर में भट्ठा मुंशी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें