फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच बढ़ावे पर किया मंथन

Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिन का पौधरोपण
विज्ञापन
सोनीपत। शिव नगर स्थित हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में छात्र प्रेरण कार्यक्रम के तहत दीक्षारंभ समारोह के दूसरे दिन के समारोह की शुरुआत अतिथियों ने महाविद्यालय प्रबंधन के साथ पौधरोपण करके किया। इसके बाद मानसिक स्वास्थ्य के निर्माण में ध्यान की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर आशा, पूर्व उप प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह ने कार्यशाला में विद्यार्थियाें का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धा, तनाव, आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा वर्ग मानसिक तनाव का सामना कर रहा है। ऐसे में ध्यान एक सशक्त साधक के रूप में उनकी एकाग्रता, भावनात्मक स्थिरता, जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की निदेशक डॉ. शिवानी ठाकुर ने कहा कि आज की जीवनशैली में ध्यान की तकनीक को अपनाकर हम सभी दीर्घकालिक मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। कार्यशाला में समन्वयक पूनम माथुर, विनीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें