फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि को मिलेगा मारथा फेरल अवार्ड

विज्ञापन
महिला विवि की कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक के साथ संस्था की कार्यक्रम अधिकारी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। लैंगिक समानता पर विशेष कार्य करने के लिए बीपीएस महिला विवि को मारथा फेरल अवॉर्ड मिलेगा। विवि को यह अवॉर्ड नई दिल्ली की मारथा फेरल संस्था द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए संस्था की कार्यक्रम अधिकारी समीक्षा ने बीपीएस महिला विवि में पहुंचकर कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक को जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. नीलम मलिक ने बताया कि यह संस्था लैंगिक समानता पर काम करती है। उनके अनुसार महिला विवि द्वारा गोद लिए गए गांव कासंडा, कासंडी, गामड़ी, ककाना व गढ़ी उजाले खां में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लिंगानुपात में बेहतर सुधार हुआ है और साक्षरता दर में भी इजाफा हुआ है। इसी के तहत संस्था ने विवि को अवॉर्ड देने का निर्णय लिया है।
संस्था की कार्यक्रम अधिकारी समीक्षा ने बताया कि मारथा फेरल अवॉर्ड की शुरुआत 2017 में की गई थी। इसके तहत देशभर से व्यक्तिगत रूप से काम करने वाले लोगों व संस्थाओं को यह अवॉर्ड दिया जाता है। उन्होंने बताया कि महिला विवि को शीर्ष-20 में जगह मिली है। इन संस्थान को यह अवॉर्ड नवंबर में दिया जाएगा, जिसमें डेढ़ लाख की राशि भी प्रदान की जाएगी। इसका प्रयोग लैंगिक समानता जैसे कार्यों पर ही किया जाता है। इसके बाद उन्होंने छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. इप्शिता बंसल व डॉ. भावना शर्मा से भी मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजू पंवार भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें